लखनऊ में भीषण गर्मी का असर: प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक सभी स्कूलों का समय बदला, 22 अप्रैल से लागू आदेश

जनपत की खबर , 186

लखनऊ। लखनऊ में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और हित में बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैरसरकारी एवं निजी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत 22 अप्रैल 2026 से अग्रिम आदेशों तक सभी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय छात्रों को तेज धूप और गर्मी से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश की प्रमाणिकता जनपद की आधिकारिक वेबसाइट www.lucknow.nic.in⁠� पर देखी जा सकती है।
जिलाधिकारी लखनऊ ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top