तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का किया गया निस्तारण
जनपत की खबर Apr 19, 2025 at 10:55 PM , 416पांचो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 486 प्रकरण प्राप्त हुए, 83 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया
लखनऊ। राजधानी की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये। जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
आज के सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 68 में से 15 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 65 में से 10 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बीकेटी में 135 में से 33 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 144 में से 19 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 74 में से 6 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज जनपद में पुलिस 60, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त 4, राजस्व 275, विकास 34, शिक्षा 02, स्वास्थ्य 00, समाज कल्याण 13, नगर निगम 06 तथा अन्य 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।































Comments