ब्राह्मण भाईचारा कमेटी बसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोकदल में हुए शामिल
जनपत की खबर Apr 17, 2025 at 08:58 PM , 152लखनऊ। ब्राह्मण भाईचारा कमेटी बसपा सुल्तानपुर के प्रभारी रहे ज्ञान प्रकाश पांडे ने अपने साथियों अरविंद कुमार पांडे, हनुमंत उपाध्याय, शिवांश त्रिपाठी, अनुराग खेतान के साथ एवं उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण सेवानिवृत्ति अभियंता संघ के महामंत्री गाजियाबाद निवासी मनोज शुक्ला ने आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों में आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की घोषणा की।
आज प्रदेश मुख्यालय में श्री दुबे ने राष्ट्रीय लोकदल सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष बेलाल अहमद की सदस्यता का नवीनीकरण कर सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर प्रदेश प्रोफेसनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल तथा सत्य प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे। श्री दुबे ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी के रालोद में आने से सुल्तानपुर, गाजियाबाद में पार्टी का विस्तार होगा तथा पार्टी मजबूत होगी।































Comments