अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आर0टी0आई0 के अन्तर्गत आने वाले आवेदनों के निस्तारण में वेब पोर्टल विकसित

अन्य खबरे , 220

लखनऊ: 14 अगस्त 2024 

उ0प्र0 राज्य में भी सूचना का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत आवेदनों/प्रथम अपीलों को ऑनलाइन प्राप्त कर निस्तारित किये जाने हेतु एन0आई0सी0 के सहयोग से एक वेब पोर्टल ीजजचेरूध्ध्तजपवदसपदमण्नचण्हवअण्पद विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर कार्य करने हेतु विभिन्न स्तरों के कार्यालयों में समन्वय (नोडल) जन सूचना अधिकारी/जन सूचना अधिकारी नामित किए गये हैं।
यह जानकारी निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण श्रीमती जे0 रीभा ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त वेब पोर्टल के क्रम में आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि सूचना का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत सूचना प्राप्त करने, प्रथम अपील इत्यादि करने हेतु ऑनलाइन वेब पोर्टल ीजजचेरूध्ध्तजपवदसपदमण्नचण्हवअण्पद पर आवेदनों/प्रथम अपीलों को ऑनलाइन प्राप्त कर निस्तारण किये जाने की व्यवस्था की गयी है। भविष्य में जनसूचना के लिए आवेदन/प्रथम अपील करने हेतु उक्त वेब साइट का प्रयोग कर सकते है। 

Related Articles

Comments

Back to Top