प्रमुख सचिव के रवैये से परेशान समाज कल्याण निदेशक की तबीयत बिगड़ी, मंत्री पहुंचे अस्पताल

जनपत की खबर , 277

लखनऊ।
समाज कल्याण निदेशक बालकृष्ण त्रिपाठी की बृहस्पतिवार को अचानक दफ्तर में ही तबीयत खराब हो गई। उन्हें गोमतीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि त्रिपाठी पिछले काफी समय से तनाव में थे। उच्च रक्तचाप से उनकी हालत बिगड़ी।


समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रमुख सचिव के साथ हुई बातचीत से निदेशक असहज हो गए थे। उधर, समाज कल्याण मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रमुख सचिव के रवैये से सभी परेशान हैं। शुक्रवार को आम सभा की बैठक कर इस बारे में अगली रणनीति तय होगी। 
समाज कल्याण मंत्री ने जाना हाल 
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने अस्पताल जाकर निदेशक बालकृष्ण त्रिपाठी का हालचाल लिया। मंत्री ने बताया कि जानकारी पर वे अस्पताल गए थे। प्रमुख सचिव और निदेशक के बीच किसी तरह की तनातनी की बात उनकी जानकारी में नहीं आई है।

Related Articles

Comments

Back to Top