*टैम्पों टैक्सी एवं ऑटोरिक्शा हेतु पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में 05 जंक्शन/चौराहों पर नजर निगम ने लागू की नई व्यवस्था*

अन्य खबरे , 205

*टेम्पो-टैक्सी एवं ऑटोरिक्शा संयुक्त मोर्चा को दी गयी जिम्मेदारी*
लखनऊ।

*नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह* के अथक प्रयासों के बाद अब टैम्पों-टेक्सी एवं ऑटोरिक्शा की बिगड़ी व्यवस्था में अब सुधार देखने को मिलेगा।साथ ही नजर में पसरी जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगा।इसके लिए टैम्पों-टेक्सी एवं ऑटोरिक्शा संचालन के दृष्टिगत संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रस्तावित 45 ठहराय स्थानों एवं 27 पिक/द्वाप स्थलों पर कार्य प्रारम्भ किये जाने के सम्बन्ध में गठित समिति की संस्तुति के क्रम में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में निर्धारित *05 जंक्शन /चौराहों जो क्रमशः चारबाग, अवध, पॉलिटेक्निक, कमता एवम् दुबग्गा* पर निर्धारित स्थलों पर टैम्पों-टेक्सी एवं ऑटोरिक्शा संयुक्त मोर्चा द्वारा नामित संचालन समितियों के माध्यम से संचालन का कार्य शुरू किए जाने को हरी झंडी दिखा दी गई है। 


उक्त पांच जंक्शन के ठहराव स्थलों का विवरण निम्नवत है:
*1. चारबाग चौराहा:*
*रवीन्द्रालय के पास टाटा मोटर से 70 मी0 दूरी पर दो लाइन में
*चारबाग मे पूर्व सेवायोजन की मोड से मुस्लिम मुसाफिर खाना के गेट तक खाली पड़ी हुयी रोड के दोनों तरफ की जगह
* रेलवे आरक्षण केन्द्र से 25 मी० छोड कर रेलवे आफिसर गेस्ट हाउस गेट से पहले 70 फीट
*चारबाग में नाका हिन्डोला की तरफ जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पम्प से अम्बालिका इन्स्टीट्यूट तक
*चारबाग मेट्रो केनेटी (शेड) के नीचे शर्मा होटल वाली गली से मेट्रो के द्वार के पहले तक।
*चारबाग से आलमबाग जाने वाले मार्ग पर नत्था तिराहे से 50 मी० आगे रोड पर एक लाईन में।

*2.अवध चौराहा:*
*अवध चौराहे से 100 मी0 चौराहा छोड कर हरदोई रोड पर सुलम काम्प्लेक्श तक 25 मी0 लम्बी व 15 फीट चौडी
*अवध चौराहा से बंगलाबाजार जाने वाले मार्ग पर आर्यवत बैंक से 50 मी0 लम्बी व 7 फीट चौडी
*अवध चौराहे से एयरपोर्ट रोड पर 100 मीटर बांयी ओर (नगर आयुक्त महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में प्रस्तावित)

*3.दुबग्गा चौराहा:*
*दुबग्गा चौराहे से 50 मी0 आगे महिन्द्रा टू-व्हीलर शो-रूम के आखरी लेन में टर्मिनल हेतु स्थान उपलब्ध है।
*दुबग्गा सीतापुर रोड बाईपास चौराहा से 50 मी0 आगे दाहिने हाथ पर स्थान उपलब्ध दुबग्गा कोतवाली के सामने वाली पट्टी पर

*4.पॉलिटेक्निक चौराहा:*
*पॉलीटेक्निक चौराहे पर पैदल पथ फुट ओवर ब्रिज व शाही काम्प्लेक्स के बीच खाली जगह पर
*पॉलिटेक्निक चौराहे से वेव सिनेमा जाने वाली रोड पर कल्याण मोटर्स पार करके पेट्रोल पम्प से पहले सड़क की आखरी लेन में

*5.कमता:* 
*तिराहे पर अवध बस स्टेशन की बाउण्ड्री के पास रोड की दूसरी साइड में!

Related Articles

Comments

Back to Top