*14 जनवरी को मुख्यमंत्री जी वृहद सफाई अभियान की शुरूआत करेंगे*

अन्य खबरे , 316

अयोध्या ।-उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी का आगामन दिनांक 14 जनवरी को हो रहा है। आगमन का मुख्य उद्देश्य 22 जनवरी के श्रीरामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की समीक्षा तथा एक सप्ताह तक चलने वाले वृहद सफाई अभियान की शुरूआत करना है। यह अभियान दिनांक 14 जनवरी से 21/22 जनवरी तक चलाया जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी दिनांक 14 जनवरी को गोरखपुर के प्रसिद्व मकर संक्रांति मेला का शुभारम्भ करने के बाद अयोध्या के श्रीराम कथा हेलीपैड पर लगभग 11 बजे आयेंगे। तत्पश्चात हनुमानगढ़ी एवं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन पूजन के उपरांत लता मंगेशकर चैक अयोध्या के पास वृहद सफाई अभियान का शुभारम्भ करेंगे तत्पश्चात कार्यक्रम के निकट बस अड्डा अयोध्या से अयोध्या में ई-वाहनों का फ्लैगआफ डिजिटल टूरिस्ट का लांच करेंगे। इस क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डा0 मुरली धर सिंह उपनिदेशक सूचना अयोध्या एवं प्रभारी मीडिया सेन्टर लोकभवन लखनऊ ने बताया है कि हमारे मीडिया सहयोगियों के लिए इस कार्यक्रम हेतु कोई अलग से पास नही है। अपने परिचय पत्र एवं मान्यता कार्डो के आधार पर हमारे मुख्यमंत्री जी के सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुये मौके पर तैनात मजिस्टेªट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर उचित दूरी से कवरेज कर सकते है तथा अयोध्या मीडिया सोशल ग्रुप के माध्यम से उनको पूर्व की भांति सभी सूचनायें और फोटोग्राफ उपलब्ध कराये जायेंगे। मुख्यमंत्री जी के साथ ए0एन0आई0 टीम भी है जिससे न्यूज फुटेज आदि लिया जा सकता है। मौके पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों का जो निर्देश होगा उसकी भी जानकारी दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जी को जेड प्लस श्रेणी की एन0एस0जी0 प्लस की सुरक्षा प्राप्त है। उपनिदेशक ने सभी मीडिया सहयोगियों से सहयोग करने का आहवान किया है तथा कहा है कि मौके पर मैं स्वयं एवं हमारे अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहेंगे।
---------------  

Related Articles

Comments

Back to Top