राज्यपाल ने राजभवन परिसर स्थित बोंसाई गार्डन का किया निरीक्षण

जनपत की खबर , 350

लखनऊ ।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन परिसर में स्थित बोंसाई गार्डन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में राज्यपाल जी ने गार्डन में विविध किस्म के बोंसाई के रखरखाव, पौधों की पहचान हेतु नाम के साथ-साथ उनकी विवरण पट्टिका, समय पर पौधों को पानी व पोषक तत्वों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु उद्यान निरीक्षक को निर्देशित किया। इस अवसर पर राज्यपाल जी ने राजभवन परिसर में मियावाकी पौधरोपण, कैक्टस व ड्रैगन फ्रूट की विभिन्न किस्में के पौधरोपण हेतु भी निर्देशित किया।
विदित है कि राज्यपाल जी की प्रेरणा से राजभवन परिसर में बोंसाई गार्डन की स्थापना की गई थी और इसमें दुर्लभ प्रजाति के विभिन्न किस्मों के बोंसाई पौधों का रोपण किया गया है। 

Related Articles

Comments

Back to Top