*संजय सिंह को दूसरी बार राज्यसभा चुने जाने पर आप कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद केजरीवाल कार्यक्रम कर मनाया जश्न*
अन्य खबरे Jan 12, 2024 at 08:07 PM , 226*प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी*
*संजय सिंह सड़क से लेकर सदन तक आम आदमी की आवाज बुलंद करेंगे -सभाजीत सिंह*
लखनऊ -आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा में भेजे जाने के बाद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता, न केवल उत्साह में डूबे हुए हैं बल्कि हर्ष और उल्लास के साथ अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं इन दिनों पूरे उत्तर प्रदेश में कमोबेश उत्साह का ही माहौल देखने को मिल रहा है l
आम आदमी पार्टी यूपी इकाई द्वारा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में सभी जिला मुख्यालय के करीब हर प्रमुख चौराहे/ जिला पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बजाकर अपने नेता और दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया.
*राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह* की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई.
उन्होंने कहा पार्टी के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोबारा से उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को राज्यसभा भेजने का काम किया है. प्रदेश इकाई की तरफ से उनको धन्यवाद ज्ञापित करता हूं
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा सांसद संजय सिंह सड़क से लेकर सदन तक आम आदमी की आवाज उठाते रहेंगे. प्रदेश प्रभारी संजय सिंह भले ही जेल में हैं लेकिन जेल से उन्होंने जो संदेश दिया हैं कि तानाशाही से, जेल से, मुकदमों से डरना नहीं हैं और आम आदमी की लड़ाई लड़ करके लोगों की आवाज को बुलंद करना हैं यह सभी आप कार्यकर्ताओं के लिए बहुत प्रेरणादायक हैं l
आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक मा० अरविंद केजरीवाल द्वारा संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा भेजे जानें के लिए सभी कार्यकर्ताओं की एक सुर में बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया.
धन्यवाद केजरीवाल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिब दिनेश सिंह पटेल, लखनऊ जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित, बुद्धजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बी एन खरे, छात्र विंग प्रदेश अध्यक्ष वंश राज दुबे, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राठौर,इस्मा जहीर, इरम रिज़वी अंकित परिहार, अनिस रावत, प्रियंका श्रीवास्तव, कायनात सिद्दीकी, महिला विंग प्रदेश सचिव रीता सिंह मौजूद रहें.



























Comments