22 जनवरी को सरकारी छुट्टी का आदेश जारी

जनपत की खबर , 673

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। इसके साथ ही यह दिन देश में एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। कई राज्य सरकार द्वारा इस दिन पर अवकाश की घोषणा कर दी गई है। अवकाश घोषित होने की वजह से कार्यालय सहित स्कूल कॉलेजों को बंद  रखने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग के आदेश में कहा गया है कि..अयोध्या में दिनांक 22-01-2024 को राम जन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। जिसके दृष्टिगत निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन दिनांक 22-01-2024 को उत् तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

Related Articles

Comments

Back to Top