पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी की मृत्यु साथी घायल -कन्नौज
अन्य खबरे Jan 11, 2024 at 11:20 AM , 251अप्डेट-कन्नौज मुठभेड़
पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी की मृत्यु साथी घायल -कन्नौज , कानपुर जोन।
आज सुबह थाना गुरसहायगंज में सुबह लगभग 7:30 बजे 5.1.24 को थाना गुरसहायगंज में हुई लूट व हत्या में संलिप्त दो अपराधियो के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान इन्हे रुकने का इशारा किया गया किंतु न रुक पुलिस पर फायर किया गया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा फायर किया गया।
अपराधी : 1.इजहार पुत्र जुम्मन निवासी समधन गुरसहायगंज उम्र (मृत)
2. तालिब पुत्र पप्पू निवासी समधन गुरसहायगंज उम्र (घायल)
मुठभेड़ में दो पुलिस कांस्टेबल अमन सिंह व विनय कुमार नियुक्ति थाना गुरसहायगंज घायल हुए है। सभी को हॉस्पिटल रवाना किया गया।
बरामदगी: लगभग 250g सोना, 500g चांदी, 4,30,000 रुपए नकद। (टोटल रिकवरी लगभग 20 लाख) लूट की घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल
इनके द्वारा इनके एक और साथी द्वारा और लूटा शेष समान सोनार को बेचना बताया गया है जिस पर कार्यवाही की जा रही है।
ADG ज़ोन ने पुलिस टीम को ₹50,000/- का इनाम देने की घोषणा की.



























Comments