भारत निर्वाचन आयोग देगा नेशनल मीडिया अवार्ड-2023

अन्य खबरे , 231

मतदाताओं की शिक्षा व जागरूकता के लिए मिलेगा पुरस्कार

मीडिया हाउसों से अवार्ड के लिए 10 दिसम्बर, 2023 तक सिफारिशें व प्रस्तुतियां आमंत्रित

प्रिंट, इलेक्ट्रॉक्निक (टेलीविजन/रेडियो), ऑनलाइन (इन्टरनेट)/सोशल मीडिया के चार श्रेणियों में मिलेगा अवार्ड

लखनऊ: 09 नवम्बर, 2023

भारत निर्वाचन आयोग ने नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 के लिए उत्तर प्रदेश के मीडिया संस्थानों से 10 दिसम्बर, 2023 तक मतदाताओं की शिक्षा व जागरूकता पर सर्वश्रेष्ठ अभियान के लिए सिफारिशें एवं प्रस्तुतियां आमंत्रित की हैं। मीडिया संस्थानों को यह पुरस्कार चार श्रेणियों में दिया जायेगा, जिसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (टेलीविजन) मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (रेडियो) मीडिया, आनलाइन (इन्टरनेट) व सोशल मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पुरस्कार दिए जायेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोग द्वारा पुरस्कार दिया जायेगा। यह पुरस्कार चुनावों की प्रक्रिया तथा सुलभ चुनाव के बारे में तथा लोगों को शिक्षित करने, दूरस्थ मतदान केन्द्रों पर स्टोरी, मतदान के महत्व और पंजीकरण के प्रति जागरूकता पर दिया जायेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top