बच्चे पढ़ रहे अन्य स्कूल में नाम लिखा दूसरे स्कूल में ब्लॉक फूलबेहड़ में अंग्रेजी स्कूल का मामला

लखीमपुर खीरी , 235

(हरिशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ में अंग्रेजी की मान्यता के नाम पर अंग्रेजी स्कूल के प्रबंधक बच्चों को पढ़ाते अपने स्कूल में है नाम दूसरे स्कूल में लिखवा कर छात्रों एवं उनके परिजनों का जमकर शोषण किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक स्कूल की अंग्रेजी माध्यम की मान्यता केवल कक्षा 10 तक बताई जाती है परंतु यहां का प्रबंध तंत्र शासनादेशों की धज्जियां उड़ाकर अंग्रेजी माध्यम के इंटर तक के छात्रों को पढ़ाता है और उनके नाम संत रणजीत सिंह स्कूल में दर्ज कराए जाते हैं। इस संबंध में जानकारी लेने पर छात्रों के परिजनों ने बताया कि हमारे हमारे बेटे इंग्लिश स्कूल महेवागंज नवभारत स्कूल में पढ़ते हैं कक्षा 11 की परीक्षा संत रणजीत सिंह स्कूल में दे रहे हैं हम लोगों को दोहरी फीस से मारा जा रहा है शिक्षा विभाग को देखने वाले अफसर ऐसे स्कूलों से मनमाना पैसा लेकर उनके भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रहे हैं। बताया जाता है कि यहां पर शिक्षकों का वेतन ₹10 हजार प्रतिमाह से किसी का अधिक नहीं है इस तरह छात्रों का तो शोषण किया ही जा रहा है यहां पर शिक्षकों का भी जमकर शोषण किया जा रहा है। अपने को पाक साफ बताने वाला प्रबंधन तंत्र इस तरीके का घोटाला भ्रष्टाचार करके छात्रों को उचित शिक्षा दे रहा है। शिक्षा विभाग के अफ़सर सब कुछ जानते हुए मूक दर्शक की भूमिका निभाते हैं। बताते हैं कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के एक बाबू की सरपरस्ती में इस प्रकार का भ्रष्टाचार स्कूलों में किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top