भव्यता के साथ मनाया जाएगा द्वितीय राम मंदिर स्थापना उत्सव

लखीमपुर खीरी , 181

(वीके त्रिपाठी)

पलिया कलां लखीमपुर खीरी। रामलीला कमेटी के मंत्री प्रेम प्रकाश‌‌ पांडेय कि नगर के श्रीराम परिसर मे अयोध्या स्थिति मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर का द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह स्थापना उत्सव 22जनवरी गुरुवार को श्रीराम मंदिर‌ ठाकुर द्वारा पुरानी बाजार पलिया में भजन-पूजन, रामचरित मानस के पंचम सोपान सुन्दर काण्ड पाठ, महिला सत्संग,सायं कालीन दीपोत्सव तथा स्थानीय छात्र छात्राओं द्वारा धार्मिक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजित किये जारहे हैं।
         जिसमें सभी नगर तथा क्षेत्र वासियों को आमंत्रित किया गया है, वृद्धजन तथा महिलाओं के बैठनें का‌ उचित प्रबंध श्री रामलीला कमेटी पलिया कलां‌ व राम मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी श्री रामलीला कमेटी पलिया के मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय तथा वरिष्ठ विद्वान आचार्य ज्योतिर्विद पंडित वेद प्रकाश मिश्र "व्यास जी",ने दी।

Related Articles

Comments

Back to Top