मुख्यमंत्री जी खेल मैदान निगल गए दबंग खेलने कहां जाएं बच्चे डी एम से लेकर सीएम तक दर्जनों शिकायत फिर भी कार्यवाही शून्य

लखीमपुर खीरी , 131

पैमाइश में अवैध कब्जा की पुष्टि, फिर भी चंद पैसों की खातिर नहीं हटवाया जा रहा अवैध निर्माण_ग्रामीण 

 

लखीमपुर खीरी। गोला तहसील के परगना कुकुरा अंतर्गत ग्राम जटपुरा में दबंगो का एक बड़ा साम्राज्य कायम  है। इसको तहसील प्रशासन गोला का पूरा संरक्षण प्राप्त होने के चलते उक्त दबंग गांव की सरकारी जमीनों तालाबों खेल मैदान पर अवैध कब्जा कर अपना साम्राज्य स्थापित करते चले जाने का मामला प्रकाश में आया है। और अब उक्त दबंगों द्वारा जटपुरा गांव का इकलौता खेल मैदान जिस पर गांव भर के गरीब बच्चे अपने-अपने पसंदीदा खेल खेला करते थे ।अब उक्त खेल मैदान गाटा संख्या 1192 रकवा 0.1500 हेक्टेयर पर भी दबंगों ने अवैध कब्जा करके बड़ी-बड़ी आलीशान इमारतें खड़ी कर दी हैं। जिससे बच्चों के खेलने के लिए 1 इंच भूमि गांव में नहीं बची है। ऐसे में सभी बच्चे खेलने आखिर कहां जाएं? बच्चों के अनुसार उक्त मैदान पर अवैध कब्जे की परिजनों/ गांव वालों ने दर्जनों शिकायत की पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ।शायद लेखपाल से लेकर तहसीलदार गोला ने दबंगों के हाथों अपना जमीन गिरवी रख दिया हो, जो खेल मैदान पर अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय शिकायतों में फर्जी रिपोर्ट लगाकर शासन प्रशासन को गुमराह किया जाता रहा है ।सिस्टम में लगे भ्रष्टाचार के  दीमक  ने संपूर्ण व्यवस्था को चटकर खोखला कर दिया है। ऐसे में आम आदमी न्याय मांगने जाए तो कहां जाए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से खेल मैदान  से अवैध कब्जा हटवाकर जनहित में खेल मैदान पुनः बच्चों को सौंप जाने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top