ग्राम पंचायत गोला देहात में पत्रकारों का हुआ सम्मान, डिजिटल लाइब्रेरी का कराया गया अवलोकन। प्रधान राजेश गिरी एडवोकेट ने पत्रकारों के सामने रखी अपने मन की बात।

लखीमपुर खीरी , 111

गोला गोकर्णनाथ खीरी।
आज ग्राम पंचायत गोला देहात के सचिवालय परिसर में ग्राम प्रधान राजेश गिरि एडवोकेट द्वारा नगर के सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर प्रधान द्वारा पंचायत भवन में बन रही डिजिटल लाइब्रेरी का भी पत्रकारों को अवलोकन कराया गया। प्रधान राजेश गिरि एडवोकेट ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा से जोड़ना है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सामान्य अध्ययन के लिए बेहतर संसाधनों का लाभ उठा सकें। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। पत्रकारों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण शिक्षा के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी संवाद हुआ और ग्राम पंचायत के भावी विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top