कैम्प में पंजीकृत पेंशन, राशनकार्ड तथा अन्य आवेदनों का यथाशीघ्र निस्तारण होगा:- विजय शुक्ला रिंकू अंतिम दिन 406 लोगों ने कराया पंजीकरण
लखीमपुर खीरी Jan 16, 2026 at 07:05 PM , 150गोला गोकर्णनाथ खीरी। शुक्रवार 16 जनवरी को नगर पालिका परिषद गोला के तत्वावधान में कैम्प के अंतिम दिवस कुल 406 रजिस्ट्रेशन हुए। नगर पालिका प्रांगण में विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों नें रजिस्ट्रेशन कराए जिसमें वृद्धावस्था के 39 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें 31लोगों की पेंशन रुकी हुई थी 08 नये रजिस्ट्रेशन किए गए ,राशनकार्ड के 221 लोगों ने कैम्प में पंजीकरण कराया जिसमें 209 कार्डधारक थें जिनको यूनिट बढवानी थी शेष 12 नये कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन हुए ,विद्युत विभाग के 03 पंजीकरण हुए 01स्मार्ट मीटर की रीडिंग के रजिस्ट्रेशन थे तथा 02 बिल बढोत्तरी के लिए पंजीकरण हुए,दिव्यांग पेंशन के 02,विधवा पेंशन के 07 पंजीकरण हुए। नगर पालिका परिषद से सम्बंधित 33 पंजीकरण हुए जो जन्मप्रमाण के थे ।साथ ही नये मतदाता बनने के भी 103 फार्म वितरित किए गए।
नगर पालिका आपके द्वार अभियान में उपस्थित आमजन को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि," *अभी तक केकैम्प में पंजीकृत सभी की समस्याओं का शतप्रतिशत निस्तारण किया जाएगा।*
इस अवसर पर सभासद नानक चन्द्र वर्मा, इजरान ,राजेश पटेल, धर्मेन्द्र तिवारी टीटू,हरिओम वर्मा,वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, एस आई संदीप वर्मा,जेई अनिल कुमार यादव, जेई आदर्श मिश्रा, श्रवण कुमार मिश्रा, अंकित गुप्ता,अशोक मिश्रा,विजय कुमार, प्रदीप कुमार,अनुज अवस्थी,विमलेश वर्मा,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विकास वर्मा , जिला समाज कल्याण विभाग अंकित सिंह,खाद्य एवं रसद विभाग से अजय कुमार,आनंद कुमार ,प्रोवेशन कार्यालय लखीमपुर से रामकुमार वर्मा, नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, नगर महामंत्री राजेश राठौर, शत्रोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments