बीडीओ ने रुकवाया अन्नपूर्णा भवन का निर्माण
लखीमपुर खीरी Jan 16, 2026 at 06:46 PM , 120सिंगाही - खीरी। विकास खंड निघासन की ग्राम पंचायत बंगलहा तकिया में अन्नपूर्णा भवन बनने को लेकर उपजे विवाद में शुक्रवार को बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और घोसियाना में बन रहे अन्नपूर्णा भवन के कार्य को रुकवा दिया और करदहिया में भवन को बनाने को लेकर लेखपाल के साथ भूमि का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों में कोटे का राशन वितरण अन्नपूर्णा भवन पर होना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में भवन बनाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत बंगलहा तकिया का अन्नपूर्णा भवन बनना शुरू तो इसी ग्राम पंचायत के मजरा घोसियाना में हुआ है। लेकिन करदहिया के सैकड़ों ग्रामीणों ने ब्लाक पहुंचकर इसके निर्माण का विरोध जताया था, साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा को ज्ञापन देकर आपत्ति दर्ज कराई थी । ग्रामीणों का कहना है कि करदहिया मजरे में लगभग 300 राशन कार्ड धारक निवास करते हैं, जबकि घोसियाना में केवल करीब 40 राशनकार्ड धारक हैं। जनसंख्या और आवश्यकता को देखते हुए अन्नपूर्णा भवन का निर्माण करदहिया में किया जाना अधिक उचित होगा।
इसके बाद बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश देकर काम रूकवा दिया था। शुक्रवार को बीडीओ स्वयं लेखपाल के साथ ग्राम पंचायत पहुंचे और घोसियाना में बन रहे भवन का निरीक्षण कर करदहिया पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। बीडीओ ने बताया कि लेखपाल के साथ करदाहिया में जगह का निरीक्षण करने के लिए गए थे अगर राजस्व विभाग की ओर से हमें जमीन उपलब्ध हो जाती है तो अन्नपूर्णा भवन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घोसियाना में बन रहे अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य अभी रुका हुआ है।






_page-0001.jpg)
























Comments