अब चलेगा स्कूली वाहनों एवं अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ अभियान
लखीमपुर खीरी Jan 16, 2026 at 06:40 PM , 166लखीमपुर खीरी । सड़क सुरक्षा माह के सत्रवें दिन जिले की सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों व अवैध पार्किंग में खड़ी वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया तथा सदर के प्रमुख स्कूल अजमानी इंटरनेशनल स्कूल,लखनऊ पब्लिक स्कूल एवं जयपुरिया स्कूल में जाकर 98 वाहनों को चेक किया गया जिसमें लगभग सभी वाहन की फिटनेस एवं परमिट सही पाए गए है तथा अनफिट वाहन के विरुद्ध नोटिस दिया गया कि बिना फिटनेस के उक्त वाहन का संचालन न किया जाए। एवं स्कूल के वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त मानकों को पूर्ण कर ही वाहन का संचालन संपन्न करेंगे।
उक्त के अतिरिक्त शांति भूषण पाण्डेय एआरटीओ प्रवर्तन ओवरलोड और गन्ना परिवहन में प्रयुक्त ओवरहाइट वाहनों पर शिकंजा कसा। एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने अभियान चलाकर गन्ने में संचालित ओवर हाइट वाहन के विरुद्ध बंद की कार्यवाही भी की। तत्पश्चात वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पेम्प्लेट्स भी वितरित किए गए तथा आम जनमानस से अपील भी की गई कि सड़क सुक्षा नियमों का पालन करें।






_page-0001.jpg)
























Comments