नगर में नया जन औषधि केंद्र हुआ प्रारंभ
लखीमपुर खीरी Jan 16, 2026 at 06:15 PM , 125(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। शहर में एक और जन औषधि केंद्र चालू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार इमली चौराहा से आनंद टाकीज रोड पर मेहता टेंट हाउस के सामने यह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया है। इधर आसपास में कोई जन औषधि केंद्र नहीं था जिससे लोग अन्य मेडिकल स्टोर पर महंगी दवाएं खरीदते थे। यह जन औषधि केंद्र खुल जाने से गरीब जनता को राहत मिलेगी।
इस केंद्र में हार्ट, बीपी, शुगर व गैस व अन्य उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयाँ सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं।
यह केंद्र के मनीष मिश्रा, नीरज शुक्ला, रजत, विनोद, रुची जगदीश आदि ने मिलकर प्रारंभ किया है। इस जन औषधि केंद्र के संचालक नीरज शुक्ला ने बताया कि उन्होंने गरीब जनता को राहत देने के लिए इस प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का प्रारंभ किया है जिससे लोग सस्ते रेट में अच्छी औषधीय का लाभ उठा सके।






_page-0001.jpg)
























Comments