*नो हेलमेट नो फ्यूल के तहत 35 के चालान*
लखीमपुर खीरी Jan 16, 2026 at 09:35 AM , 160 (सुनील शर्मा )
लखीमपुर खीरी, 15जनवरी । सड़क सुरक्षा माह के पंद्रहवें दिन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को ध्यान रखते हुए परिवहन विभाग लखीमपुर खीरी द्वारा शासन के आदेश के अनुपालन मे *"नो हेलमेट नो फ्यूल"* अभियान चलाते हुए 35 वाहनों के चालान काटे गए है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश की जनता को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत करते हुए दुर्घटनाओं में कमी एवं मृत्युदर को निम्नस्तर पर लाना है जिस हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए यह निर्देश निर्गत किए गए है कि कोई भी पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट के पेट्रोल आदि का वितरण नहीं करेगा उक्त आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा पूर्व में ही आदेश निर्गत किए जा चुके है। उक्त आदेश के अनुपालन में ही आज पीटीओ डॉ कौशलेंद्र द्वारा अभियान चलाकर जनपद के अलग अलग पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर बिना हेलमेट पेट्रोल खरीद रहे लोगों को जागरूक करते हुए उनके चालान काटे गए तथा पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि बिना हेलमेट पेट्रोल की बिक्री न करें तथा ऐरा शुगर मिल में संचालित वाहनों का निरीक्षण करते हुए बिना रिफ्लेक्टर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने की कार्यवाही भी की गई इस अवसर पर डॉ कौशलेंद्र ने कहा कि कोई भी वाहन बिना रिफ्लेक्टर का इस्तेमाल किए बिना संचालित न हो।






_page-0001.jpg)
























Comments