जेएसएसएस ने मचाई लोहड़ी व खिचड़ी की धूम
लखीमपुर खीरी Jan 15, 2026 at 07:05 PM , 161(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। जन समृद्धि सेवा संस्थान (जे.एस.एस.एस) लखीमपुर खीरी के पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा लोहड़ी उत्सव का मोहल्ला अयोध्यापुरी कॉलोनी में भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की और पारंपरिक पर्व लोहड़ी व खिचड़ी के पर्व पर आपस में खुशियाँ साझा कीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता जन समृद्धि सेवा संस्थान के संस्थापक/अध्यक्ष शत्रुजीत सिंह चौहान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को सहेजते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकता को भी मजबूत करते हैं। सामाजिक संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई।
ऐसे आयोजन परिवारों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे संगठन और अधिक सशक्त बनता है। उपरोक्त कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, महामंत्री धीरज मिश्रा, कोषाध्यक्ष राज किशोर अवस्थी, जसपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, धीरज मिश्रा,कमल मिश्रा, कन्हैया गुप्ता , राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी, अनुराग शुक्ला, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने पारंपरिक लोहड़ी की पावन अग्नि के साथ पर्व मनाया, एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments