राष्ट्रीय बजरंग दल की अनोखी पहल मृत गाय का किया गया अंतिम संस्कार। समाज में पशु कल्याण का संदेश,

लखीमपुर खीरी , 141

गोला गोकर्णनाथ खीरी। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता नगर महामंत्री विकास कनौजिया ने अनोखी पहल करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के निर्देशानुसार एक मृत गाय का अंतिम संस्कार किया। नगर महामंत्री विकास कनौजिया ने बताया कि गोला नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में एक गाय लम्बे समय से बीमार थी जिसका उपचार राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कराया जा रहा था जिसमें कोई सुधार नहीं आया और आज सुबह 4 बजे गाय की मृत्यु हो गई। जब इस घटना की जानकारी नगर महामंत्री विकास कनौजिया को पता लगी तो जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के आदेशानुसार तत्काल नगर पालिका में सूचना देकर जेसीबी बुलाकर मृत्यु का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,अंकित कुमार,राजू गुप्ता,गौरव गुप्ता, शिवम कुमार,सचिन कुमार आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top