सीएचओ एसोसिएशन ने प्रोत्साहन राशि भुगतान आदि को लेकर दिया डीएम सीएमओ को ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Jan 14, 2026 at 06:20 PM , 265सीतापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) के लंबित प्रोत्साहन एवं भुगतान न होने से इन स्वास्थ्य कार्मिकों का जीवन यापन प्रभावित हो रहा है।
एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स, सीतापुर उत्तर प्रदेश ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर को ज्ञापन प्रेषित किया। (ACHOUP) का ध्यान प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर आकृष्ट कराना चाहता है कि आयुष्मान भारत – हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (AB-HWC) योजना के अंतर्गत कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) को वित्तीय वर्ष 2024–25 के अंतर्गत देय प्रोत्साहन राशि एवं अन्य भुगतान आज तक पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं हुए हैं।
प्रदेश भर में CHO द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनमानस को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। इसके बावजूद Performance Based Incentive (PBI), टीबी/एनसीडी/टीकाकरण से संबंधित प्रोत्साहन, टेलीकंसल्टेशन, डेटा एंट्री, स्वच्छता एवं अन्य कार्यक्रमों से संबंधित भुगतान लंबे समय से लंबित हैं, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों में भारी निराशा एवं आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
ACHOUP का कहना है कि सीमित संसाधनों एवं मानदेय के बावजूद CHO पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। समय पर भुगतान न होना न केवल कर्मचारियों का मनोबल तोड़ता है, बल्कि इसका प्रतिकूल प्रभाव आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है।
संघ द्वारा मांग की जाती है कि—
वित्तीय वर्ष 2024–25 के सभी लंबित प्रोत्साहन एवं बकाया भुगतान अविलंब जारी किए जाएँ।
भविष्य में भुगतान हेतु एक निश्चित एवं पारदर्शी समय-सीमा निर्धारित की जाए।
वित्तीय वर्ष 2025–26 में इस प्रकार की समस्या की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ACHOUP आशा करता है कि सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments