पलिया की स्वतंत्रता सेनानी पाल्य बालिका ने जिले में नगर का नाम रोशन किया,
लखीमपुर खीरी Jan 11, 2026 at 02:20 PM , 140विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। पलिया नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से संबंध रखने वाली कनिका गुप्ता पुत्री डॉक्टर अवधेश गुप्ता पौत्री समाजसेवी स्वर्गीय बद्री विशाल गुप्ता को जीवनदीप फाउंडेशन लखीमपुर खीरी ने स्मृति पत्र देते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वर्गीय बद्री विशाल गुप्त की पौत्री ने गत वर्ष मेडिकल पात्रता प्रवेश परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल कर लखीमपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की छात्रा है।
जिसे गत दिवस एक रंगारंग समारोह आयोजित कर जिला मुख्यालय के एक होटल में जीवनदीप फाउंडेशन के संयोजन मे विशाल कार्यक्रम कर सम्मान पत्र देते हुए पदक देकर सम्मानित किया इस दौरान नीट में चयनित जिले की एक दर्जन से अधिक बालक बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
बालिका के पिता डॉ अवधेश गुप्ता पीलीभीत की एक सीएससी में चीफ फार्मासिस्ट के पद को सुशोभित कर राजकीय सेवाएं दे रहे हैं, डॉ अवधेश ने बताया कि उनकी बालिका का सपना था कि वह डॉक्टर बनकर देश तथा समाज की सेवा करें। गत वर्ष सुश्री कनिका गुप्ता ने नीट एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी माता रेखा गुप्ता तथा पिता डॉ अवधेश गुप्ता को अपने कामयाबी का श्रेय दिया कनिका राजकीय मेडिकल कॉलेज लखीमपुर की छात्रा है।
जनपद में समाज सेवा के क्षेत्र में चर्चित जीवनदीप फाउंडेशन ने मेघावियों को सम्मानित किया,जिसमें कनिका सहित आल इंडिया नीट मे चयनित दर्जनों छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देते हुए स्मृति चिन्ह देकर जीवनदीप फाउंडेशन ने सम्मानित किया तथा बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। इस दौरान कार्यक्रम में जनपद तथा क्षेत्र के सैकड़ो में गणमान्य व्यक्ति तथा छात्र-छात्राएं व अधिकारी मौजूद रहे।































Comments