चौकी प्रभारी की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस
लखीमपुर खीरी Jan 10, 2026 at 06:25 PM , 124*मैगलगंज (खीरी)*।
*थाना समाधान दिवस* का आयोजन मढियाघाट चौकी प्रभारी *झारिया सिंह* की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस के दौरान कुल *8* प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई हेतु राजस्व विभाग की टीमों को मौके पर रवाना किया गया।
समाधान दिवस में आरआई जितेंद्र सिंह चंदेल, आरआई रामकिशोर, लेखपाल अरुण चौधरी, लेखपाल सुनील राठौर, सुशील कुमार, कृष्ण कुमार, सुनील भार्गव, राजकुमार, दिवसीय अधिकारी आकांक्षा शर्मा सहित पुलिस कर्मी व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
स्थानीय आमजनों ने समाधान दिवस में आकर भूमि, राजस्व व अन्य स्थानीय मुद्दों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।































Comments