हिन्दू सम्मेलन आयोजित:सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित पर चर्चा, कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया

लखीमपुर खीरी , 142

लखीमपुर खीरी ।शहर के गढ़ी रोड स्थित आकाश फील्ड में आज 9 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को एक हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित के विषयों पर विचार-विमर्श करना था। दोपहर 1 बजे शुरू हुए इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज जी इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया।मंच पर उनके साथ आरएसएस क्षेत्र संपर्क प्रमुख आनंद अवस्थी, सूर्य प्रकाश मिश्रा, विनय प्रकाश और विनय गुप्ता भी उपस्थित थे।
अपने संबोधन में मुख्य वक्ता मनोज जी ने समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण केवल सामाजिक समरसता के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर धर्म सभा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ला, देवकली तीर्थ के आचार्य प्रमोद जी और राष्ट्र सेविका समिति की संयोजिका की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने सामाजिक मूल्यों, संस्कारों और सेवा भाव को अपनाने पर बल दिया।

सम्मेलन के दौरान दोपहर 3 बजे समरसता भोज का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जो सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बना।

यह हिन्दू सम्मेलन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Comments

Back to Top