डॉ कौशलेंद्र ने कहा कि हेलमेट सर पर बोझ नहीं बल्कि सर का ताज है
लखीमपुर खीरी Jan 07, 2026 at 05:35 PM , 119लखीमपुर खीरी।परिवहन विभाग लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित अंजली नाट्य कला केंद्र द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा माह के सातवें पीटीओ डॉक्टर कौशलेंद्र यादव के नेतृत्व में सौजन्य चौक एवं कलेक्ट्रेट परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक किया गया इस अवसर पर लोगों की भीड़ देख डॉ कौशलेंद्र ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों के जानकारी सभी को होनी चाहिए। डॉ कौशलेंद्र ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों से सवारी कर रहे लोगों को रोककर नियमों के बारे में बताया एवं कहा कि हेलमेट उनकी सुरक्षा के लिए कितना आवश्यक है इस अवसर पर परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे तथा पैंफलेट आदि का वितरण भी किया।































Comments