नगर पालिका परिषद लखीमपुर अधिशासी अधिकारी ने वार्ड का किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी Jan 06, 2026 at 05:55 PM , 126लखीमपुर-खीरी। नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद के अंतर्गत मोहल्ला
हाथीपुर दुर्बल आश्रम वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने वार्ड में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। उसके बाद ट्यूबवेल का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि किशोरी लाल, अवर अभियंता जितेंद्र वर्मा तथा सफाई नायक उपस्थित थे। वार्ड में सबसे बड़ी समस्या यह भी पाई गई की कुछ लोगों द्वारा प्लॉट खरीदकर उसे खाली छोड़ दिया है। जिसका परिणाम होता है खाली प्लाटों में लोग कूड़ा आदि डालकर गैर जिम्मेदाराना कार्य करते हैं जिससे ज्यादातर
कूड़ा पड़ा रहता है। जिसको देखते हुए अधिशासी अधिकारी ने कडी आपत्ति करते हुए कहा ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है कि वे प्लॉट की बाउंड्री करवा लें, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments