नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

लखीमपुर खीरी , 191

लखीमपुर-खीरी, 04 जनवरी जिला ग्राम्य प्रशिक्षण संस्थान भंसरिया में 50 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन जिला प्रशिक्षण अधिकारी मनीष चन्द्रा एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक श्याम किशोर के द्वारा किया गया सत्र का संचालन प्रशिक्षक जनार्दन मिश्रा ने किया। 
सत्र को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी मनीष चन्द्रा ने सभी से प्रश्न पूछे और जो प्रथम और द्वितीय श्रेणी में अभ्यर्थी थे उन्हें पहले प्रमाण पत्र दिए अंत में सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सत्र को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया और सभी प्रतिभागियों से सीख के बारे में पूछा सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सत्र का समापन किया गया तथा जिला प्रशिक्षण अधिकारी मनीष चन्द्रा तथा वरिष्ठ प्रशिक्षक श्याम किशोर एवं प्रशिक्षक संजय सचान, जनार्दन मिश्रा के द्वारा सभी प्रतिभागियों को बैग, फोटोग्राफ व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Related Articles

Comments

Back to Top