टीम ने बर्बरता पूर्वक परिजनों को पीटा घरेलू सामान भी तोड़ा
लखीमपुर खीरी Jan 02, 2026 at 06:38 PM , 119निघासन खीरी।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रामनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिविल कपड़ों में पीएसी ट्रक से उतर कर लोगों ने घर में तोड़फोड़ कर परिजनों को पीटा व तीन लड़कियों को साथ में ले गए मामला बीते गुरुवार को गांव राम नगर में मुखबिर की सूचना पर थाना सुजौली से आई टीम ने अवैध कच्ची शराब बना रहे शराब माफियाओं को पकड़ने की फिराक से टीम ने जाल बिछाया लेकिन सुगबुगाहट लगने पर अवैध कच्ची शराब माफिया वहां से भाग निकले इसी दौरान खेत में काम कर रहे किसान माला सिंह रामप्रवेश समेत अन्य किसानों को शक के आधार पर पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन किसान अपनी जान बचाने के लिए अपने घर की तरफ भागे निकले।
ग्रामीणों ने लगाया आरोप
थाना सुजौली टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब की छापेमारी की गई थी इसी क्रम में टीम ने शक के आधार पर किसानों को उनके घर तक दौड़ा कर पकड़ा लेकिन पूछताछ न करने की बजाय उनसे मारपीट करने लगे साथ ही महिला व पुरुष जो भी मिला जमकर मारा गया इसी दौरान एक महिला का सर भी फूटा जबकि टीम ने घरेलू सामान (कुर्सी,वाशिंग मशीन और गैस चूल्हा) मिट्टी के चूल्हे व एक बाइक को भी तोड़ा इतना ही नहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हम लोगों को बद्दी बद्दी गलियां व डंडों से भी मारा गया है किसान कुलदीप ने आरोप लगाया है कि सिविल ड्रेस में जो भी थे मेरे घर का लॉक तोड़ा और घर के अंदर तोड़फोड़ करने के साथ-साथ घर का चूल्हा और गन्ने का रखा हुआ पैसा 69597 भी नहीं मिले ये पुलिस वाले थे या डकैत जो इस तरह से अमानवीय व्यवहार किया गया हम लोगों को बहुत मारा पीटा है।
पुलिस ने बताया घटना चक्र
थाना प्रभारी सुजौली से जब इस बबात पर जब पूछा गया तो बताया कि टीम अवैध कच्ची शराब माफियाओं को पकड़ने के लिए गई थी लेकिन टीम पर हमला किया गया जिससे तनावपूर्ण की स्थिति पैदा हो गई लेकिन जब टीम द्वारा घर में घरेलू सामान व मारपीट के बारे में पूछा गया तो थाना प्रभारी बातों को गोल-माल करते नजर आये।































Comments