अधखायी अवस्था में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव एक और व्यक्ति हुआ हिंसक जीव का शिकार

लखीमपुर खीरी , 99

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। मंगलवार को झोपड़ी निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री की खोज में घर से निकले लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बुधवार सुबह दहौरा नाले के किनारे अधखाया हालत में बरामद होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगरौली निवासी सराजुद्दीन उर्फ भूरे 55 वर्ष पुत्र निजामुद्दीन मगंलवार को झोपड़ी निर्माण के लिए दोपहर दो बजे के करीब दहौरा नाले के किनारे सुजई कुण्डा पुल के पास नदी कटान से प्रभावित रामचंद्र,हरिचरण यादव के खेत में लगे झाड़ व गोदी फूस काटने के आया था जहां पहले से घात लगाए बैठे हिसंक जीव के हमले से मौत हो गई।शव को देखने पर नीचे का हिस्सा हिसंक जीव ने निवाला बनाया। जंगली जानवर के हमले से मौत होने के चलते आस पास के गांवों के सैकड़ों लोगों का आवागमन शुरू हो गया। दूसरी तरफ मौजूद किसानों के अनुरोध पर वन विभाग ने पिंजड़ा लगाने की बात कही। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी रवीन्द्र सोनकर,वन विभाग की टीम व क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप पांडेय ने आवश्यक लिखा-पढ़ी करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद वन विभाग के जिम्मेदारो ने बताया कि मृतक के परिवार को विभाग की तरफ से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।

 तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि वन विभाग की पुष्टि के बाद दैवीय आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी मिलेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top