सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेगी आशा और संगिनी - विजय विद्रोही, नगर में निकाला जुलूस,
लखीमपुर खीरी Dec 31, 2025 at 05:38 PM , 107गोला गोकर्णनाथ खीरी, विभिन्न मांगो को लेकर आशाओं एवं संगिनियों का चल रहा प्रदेश व्यापी धरना एवं प्रदर्शन के 16 दिन भी पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही धरने को धार दे गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के त्रिलोक गिरि मन्दिर पर आशाओं का जमावड़ा सुबह से ही लगने लगा।आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन एक्टू के प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने कहा कि सरकार से यह आर पार की लड़ाई है। प्रदेश की जुल्मी सरकार आशाओं के कार्यों का महत्व न समझकर उनका शोषण और दमन करने पर उतारू है। जिसको जगाने के लिए सभी भी को संगठित होकर यह लड़ाई लखनऊ तक लड़नी है। सरकारी अस्पतालों के प्रति आमजन की अविश्वास की भावनाओं को जनता के बीच जाकर तोड़ने का काम आशाओं नें बीस साल पहले किया था। संचारी,प्रसव,टीकाकरण,टीवी,पोलियो,नसबंदी, कोरोना, आयुष्मान,आभा आईडी समेत अनेक कार्यों में योगदान करने वाली आशाएं खुद के लिए तमाम सरकारी सुविधाओं से आज भी वंचित हैं। विद्रोही ने कहा कि श्रम सम्मेलन के सिफारिश को लागू कर कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन, इपीएफ, ईएसआई और ग्रेच्युटी, दुर्घटना बीमा, सीएचसी पर रुकने आदि तमाम सुविधाओं की व्यवस्था कराने की मांग की गई। विभिन्न मदों का बकाया देने एवं मिलने बाली प्रोत्साहन राशि में गड़बड़ी की जांच कराने की मांगे शामिल हैं। आगामी 9 जनवरी को लखनऊ के मंडलायुक्त कार्यालय पर होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में आशा और संगिनी के पहुंचने की अपील की गई।जिसके बाद आशाओं ने नारेबाजी करते हुए नगर में जुलूस निकाला। इस मौके पर कुंभी,बांकेगंज,बिजुआ, फरधान,मोहम्मदी की सैकड़ो आशाएं मौजूद रहीं।































Comments