महिला मंडल ने ठंड से बचाव के लिए बांटे कंबल: लखीमपुर खीरी में महिला मंडल द्वारा बच्चों को गर्म टोपी और जूते भी बांटे गए।
लखीमपुर खीरी Dec 30, 2025 at 10:10 AM , 199देवनाथ मिश्रा
लखीमपुर खीरी जिले में अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान की ''महिला मंडल" शाखा ठंड से बचाव के लिए एक बड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल, बच्चों को गर्म टोपी और जूते वितरित किए गए।
यह कार्यक्रम वाराणसी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ 'बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड' के तत्वावधान में संचालित 'अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान' के निर्देशों पर आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के मार्गदर्शन में मानवीय सहयोग के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
यह विशेष वितरण कार्यक्रम 29 दिसंबर 2025 को लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी रेलवे जंक्शन के पास नारंग गांव स्थित अघोरपीठ 'माँ सर्वेश्वरी ब्रह्मनिष्ठालय' परिसर में संपन्न हुआ। 'महिला मंडल' शाखा की संयोजिका श्रीमती रुबी सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए।
कंबल वितरण के बाद, श्रीमती रुबी सिंह के नेतृत्व में महिला मंडल की टीम नारंग गांव के पास स्थित एक स्कूल पहुंची। वहां कई बच्चों को गर्म टोपी और जूते वितरित किए गए, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके।
इस अवसर पर 'महिला मंडल' की संयोजिका रूबी सिंह के अलावा शारदा सिंह, सत्या जी, संगीता जी, मीरा जी,मधु जी सहित महिला मंडल की अन्य सहयोगी सदस्य, अघोरपीठ आश्रम के स्वयंसेवक, स्थानीय लोग और पत्रकार भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।































Comments