पंचायत का चहुमुखी विकास किया: विकास राजकीय इंटर कॉलेज बनवाना हमारी प्राथमिकता थी

लखीमपुर खीरी , 174

(केके शुक्ला)

रमियाबेहड़ खीरी।  ब्लॉक रमियाबेहड़ मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर ग्राम पंचायत सुजानपुर अपने विकास कार्यों के लिए जानी जाती है। युवा प्रधान प्रतिनिधि के व्यक्तित्व और पंचायत में विकास कार्यों का जुनून चर्चा का विषय बना हुआ है। विकास के मामलों में ब्लॉक अन्य पंचायतों को बहुत पीछे छोड़ रही है।
रमियाबेहड़ क्षेत्र की पंचायत सुजानपुर के प्रधान प्रतिनिधि विकास श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत की आबादी करीब 15 हजार है। गांवों की सभी लिंक रोड पक्की है, आरसीसी और इंटर लॉकिंग से सड़कों का बेहतरीन काम हुआ है,गांवों में सड़क, पुलिया, नाली और तालाब का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर हुए है। कृष्ण नगर कालोनी में राजकीय हाई स्कूल को उच्चीकृत करवा कर इंटर कालेज का बजट स्वीकृत करवाया जिससे गरीब बच्चो के लिए पंचायत में सस्ती और गुणवत्ता परक शिक्षा की व्यवस्था कराई गई। गांवों में पूजा के लिए छठ घाट बनवाया गया, सभी विद्यालयों की बाउंड्रीवाल, टायलीकरण करवा कर उनकी बुनियादी जरूरतों को पूर्ण किया। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेल मैदान का निर्माण कराया जिससे खेलो में गांव के प्रतिभाशाली बच्चे आगे बढ़े, गरीब परिवारों को आवास, राशन कार्ड, बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और निराश्रितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाकर आर्थिक स्थित को मजबूत करने का प्रयास किया। आधुनिक पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक विकास श्रीवास्तव ने प्रधान प्रतिनिधि नहीं बेटा बनकर गांवों में चहुंमुखी विकास किया है। आजादी के बाद गांव में पहली बार इतने विकास कार्य हुए है। पंचायत विकास के मामलों ने कस्बों को टक्कर दे रहा है।
प्रधान प्रतिनिधि विकाश श्रीवास्तव कहते है विकास करना हमारी प्राथमिकता थी। अभी गांव में कुछ और महत्वपूर्ण कार्य बाकी है जिनके लिए प्रयासरत हूं। दो डामर रोड स्वीकृत करवाया हू बजट भी आ गया है बस शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अंत्येष्टी स्थल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, घाघरा नदी कटान को रोकने के लिए देवीपुरवा और माथुरपुर में दो परियोजना स्वीकृत करवाया हू जिस पर फरवरी माह में कार्य शुरू हो जाएगा। आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में स्थापित करने के लिए सुजानपुर को विकसित किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top