भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा का व्हाट्स एप हुआ हैक।

लखीमपुर खीरी , 269

देवनाथ मिश्रा 

लखीमपुर खीरी में मोबाइल नंबर से पैसे मांग रहा हैकर, महिला नेत्री ने फेसबुक पर दीं जानकारी 

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद रेखा वर्मा का वॉट्सऐप और मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया है। हैकर्स उनके नंबर का उपयोग कर लोगों से पैसों की मदद मांग रहे हैं। यह मामला लखीमपुर खीरी में सामने आया है।

रेखा वर्मा ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर अपने शुभचिंतकों और समर्थकों को सतर्क किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके मोबाइल नंबर से भेजे जा रहे पैसों की मदद मांगने वाले संदेश उनके द्वारा नहीं भेजे गए हैं।

उन्होंने सभी से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की राशि ट्रांसफर न करें। रेखा वर्मा ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है, ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न हो।

रेखा वर्मा ने यह भी बताया कि उनके वॉट्सऐप और मोबाइल नंबर को हैक करने के प्रयास की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top