बी.पी.एस.पब्लिक स्कूल में आर्ट एवं साइंस प्रदर्शनी आकार 3.0 का सफल आयोजन
लखीमपुर खीरी Dec 26, 2025 at 06:58 PM , 172*हर काम यूँ करो कि हुनर बोलने लगे
मेहनत दिखे सभी को असर बोलने लगे*
लखीमपुर खीरी।शहर लखीमपुर के मेला रोड स्थित बी. पी. एस. पब्लिक स्कूल में दिनांक 25.12.25 को विद्यालय परिसर में SDG 20 – 30 व विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को कार्य रूप मे प्रदर्शित करते हुए आर्ट एवं साइंस प्रदर्शनी आकार 3.0 का सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य विषय “हुनरमंदी” था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती प्रमोदिनी शुक्ला, श्री रत्नाकर शुक्ला एवम प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अवस्थी के द्वारा भारत के महान विभूति एवम पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
इस प्रदर्शनी में कक्षा नर्सरी ने हुनरमंदों का शहर , कक्षा 1 , 2 ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए zoo, कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने क्रियाशील AI मॉडल बनाकर सक्रिय सहभागिता की। विद्दयार्थीयों ने कार्यशील मॉडल, चार्ट एवं प्रयोगों के माध्यम से आधुनिक विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण ,नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया । वहीं कला अनुभाग में चित्रकला, हस्तशिल्प एवं सृजनात्मक कलाओं ने विद्यार्थियों के कलात्मक हुनर को उजागर किया।
काव्य पाठ एवम नाट्य प्रस्तुति के हुनर को प्रदर्शित करते हुए नाटक “marchent of venice “ तथा कविता “उठो द्रौपदी वस्त्र संभालो “ का मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा |
प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए अभिभावकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत मे विद्दयालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अवस्थी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं।
उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों/शिक्षिकाओ, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया| विद्दयालय के प्रबंधिका, प्रबंधक तथा प्रबंध समिति का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा शैक्षिक एवम रचनात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।































Comments