क्वीन ऑफ़ लखीमपुर इवेंट शो में पहुंचे एक्टर सिद्धार्थ ढांडा और क्वीन ऑफ़ लखीमपुर बनी नैन्सी वर्मा

लखीमपुर खीरी , 177

लखीमपुर खीरी।क्वीन ऑफ़ लखीमपुर इवेंट शो में 25 दिसंबर 2025 को मुंबई से लखीमपुर पहुंचे एक्टर सिद्धार्थ ढांडा ने कार्यक्रम आयोजिका श्वेता बजरंग शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं लखीमपुर पहली बार पहुंचा हूँ और इससे पहले मैं कई शो एंट कर चुका था पर जितना प्यार और सम्मान लखीमपुर में मिला यह बताने के लिए कम है और उन्होंने यह भी कहा कि यहां आकर मै इतना जरूर कहना उन सभी मुंबई वाले को बोलूंगा कि अगर आप लोगो को और अधिक प्यार और सम्मान चाहिए तो एक बार लखीमपुर खीरी चले जाएं आपको कही और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी ।उन्होंने अपने सभी प्रतिभागियों के इस कार्यक्रम में जिस सौंदर्य और मॉडलिंग की प्रस्तुति दिखाई है वह काबिले तारीफ है और सभी की प्रस्तुति बेहतरीन है । कोई किसी से कम नहीं है और इसी के चलते इस क्वीन ऑफ़ लखीमपुर इवेंट शो की आज लखीमपुर की बेस्ट क्वीन ऑफ़ लखीमपुर का खिताब मिस नैन्सी वर्मा उर्फ (नैना) ने हासिल किया। इस पर जब मिस क्वीन ऑफ़ लखीमपुर  नैन्सी वर्मा से बात हुई तो उन्हों कहा मै फैशन डिजाइनर का काम करती हूं और मुझे यह पता है कि फैशन शो और मॉडलिंग के समय किस तरह से अपनी भूमिका दी जाती है मै उसी हिसाब से सभी को तैयार होने और अपनी अपनी परफोर्मेंस करने के लिए बताती रहती हूँ। इस कार्यक्रम को शानदार बनाने के लिए इस कार्यक्रम का सफल संचालन मिस्टर ऋषभ वर्मा ने किया जो कि लखनऊ से लखीमपुर पहुंचे थे साथ ही मेकअप ग्रूमिंग और स्टाइलिंग ट्रेनिंग की ट्रेनिंग देने लखनऊ से लखीमपुर इस कार्यक्रम में प्राची श्रीवास्तव भी मौजूद रही। इसके साथ इस क्वीन ऑफ़ लखीमपुर इवेंट कार्यक्रम में श्वेता शर्मा,(सभासद )बजरंग शर्मा, दीपक रसोगी, विनोद गौतम, शोभित गुप्ता, अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top