जेसीआई लखीमपुर का 51वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

लखीमपुर खीरी , 135

सचिन अग्रवाल ने ली अध्यक्ष पद की शपथ, तीन नवीन सदस्य जुड़े संगठन से


लखीमपुर खीरी।अन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास एवं समाजसेवी संगठन जेसीआई लखीमपुर खीरी का 51वां अधिष्ठापन समारोह हर्षोल्लास के साथ लखीमपुर के एक सभागार में आयोजित हुआ। सचिन अग्रवाल ने अध्यक्ष 2026 के रूप में पदभार ग्रहण किया। अध्यक्ष 2025 शुभम टण्डन ने उन्हें शपथग्रहण कराया। इसके उपरान्त नवीन कार्यकारिणी को नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा शपथग्रहण कराया गया। महिला शाखा का दायित्व शोभना गुप्ता ने व जेजे चेयरमैन के रूप में क्रियांश बरनवाल ने दायित्व संभाला। इसके पूर्व अध्यक्ष 2025 शुभम टण्डन ने अपना शानदार अध्यक्षीय प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किया जिसको सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। वर्ष पर्यन्त अच्छे कार्यों, मार्गदर्शन व सहयोग हेतु अध्यक्षीय मान्यताएं वितरित की गईं। इसी क्रम में पुरस्कार वितरण समारोह भी सम्पन्न हुआ। वर्ष 2025 हेतु सर्वश्रेष्ठ जेसी का खिताब सचिन अग्रवाल व विश्वास सेठ को संयुक्त रूप से दिया गया। इसके अतिरिक्त विविध श्रेणियों में 16अन्य पुरस्कार भी दिये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, की नोट स्पीकर व अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में क्रमशः संस्था के पूर्व राष्ट्रीय निदेशक राममोहन गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाल सेठ व पीलीभीत से पधारे मण्डल उपाध्यक्ष सूरज बग्गा कार्यक्रम में शामिल हुये। जेसीआई कोलकाता के कौशल जोशी भी कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण पर सम्मिलित हुये। पुलक अग्रवाल, लव पुरी व जितेन्द्र अवस्थी ने नवीन सदस्य के रूप में संस्था में पदार्पण किया।कार्यक्रम का संचालन लेखनी सेठ व मीता गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, अमर सिंह, कुलदीप गुप्ता, विकास टण्डन, तुषार गर्ग, सौरभ वर्मा, कनिष्क बरनवाल, सौरभ गुप्ता, अर्जित अग्रवाल, राजेश पटेल, योगेश जोशी के अतिरिक्त कार्यक्रम निदेशक कुशाग्र अग्रवाल, अंकित मित्तल, सचिव राहुल अग्रवाल, दिलीप बरनवाल, अर्चित महेन्द्र, राहुल माथुर, स्पर्श अग्रवाल, असद हुसैन, देवऋषि नागर, पारुल पटेल, आरती सिंह, सोनी गुप्ता, समीक्षा टण्डन, मुक्ति अग्रवाल सहित तमाम सदस्य, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, पत्रकार जन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top