राष्ट्र की पीड़ा व समाज की वेदना समाहित थी अटल जी में- राजेश दीक्षित
लखीमपुर खीरी Dec 25, 2025 at 05:55 PM , 179(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। मुझे पहली बार गल्ला मंडी में अटल बिहारी बाजपेई को सुनने का मौका मिला। उनका वह ओजस्वी प्रखर भाषण जिसमें राष्ट्र की पीड़ा संपूर्ण समाज की वेदना समाहित थी। यह कहना है जिले के इतिहास का सभी राजेश दीक्षित जी का। उनके अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के शब्दों का उतार चढ़ाव भावों की संवेदना वाणी की सरसता देखते ही बनती थी। उसके बाद अटलजी सन उन्नासी फिर ठीक एक माह बाद ही फरवरी सन अस्सी में होने वाले उपचुनाव में लखीमपुर आए थे। तब वे इस संसदीय लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विकास खंड स्तर तक गए थे। क्योंकि इस लोकसभा से निर्वाचित सांसद बाल गोविंद वर्मा का निधन हो गया था। इस उपचुनाव में डॉ जयशंकर बाजपेई जनता पार्टी के प्रत्याशी थे। इस उपचुनाव में अटल बिहारी बाजपेई पूरे तीन दिन इस जिले में रहे थे। फिर अटलजी का सन नवासी के लोकसभा चुनाव में आना हुआ। जहां बिलोबी मेमोरियल हाल के विशाल मैदान में उनकी चुनाव सभा हुई। उनके द्वारा इस जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं को समय समय पर राष्ट्रनिष्ठ उचित मार्गदर्शन प्रेरक उद्बोधन मिलता रहा।































Comments