शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन ने किया धौरहरा की धरोहर कार्यक्रम शुक्रवार को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह
लखीमपुर खीरी Dec 25, 2025 at 05:37 PM , 135(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन के द्वारा कस्बे के रामवाटिका धाम मे आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता धौरहरा की धरोहर कार्यक्रम मे कस्बा सहित क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने अपनी सुन्दर सुन्दर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बृहस्पतिवार को कस्बा धौरहरा के रामवाटिका धाम मे शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन के द्वारा धौरहरा की धरोहर सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व शिक्षा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसमें कस्बे के सन राइज एकेडमी, जय मिश्रा कोचिंग सेंटर,राजकीय बालिका इंटर कालेज,सरदार पटेल एकेडमी ढखेरवा, चेतना मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गोल्डन फ्यूचर, जय गुरुदेव एजुकेशनल एकेडमी, राजकीय इंटर कॉलेज सहित क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने गीत संगीत, सोलो एवं डांस प्रतियोगिता मे अपनी अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश गंभीर सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष ने बताया की शुक्रवार को रामवाटिका धाम मे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा जिसमें शिक्षक सम्मान, प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक सम्मान किया जाएगा।































Comments