गोला उप जिला अधिकारी का सराहनीय कदम, अग्नि पीडितो को कुछ घंटो बाद पहुचाई राहत सामाग्री,

लखीमपुर खीरी , 187

गोला गोकर्णनाथ खीरी।गोला तहसील क्षेत्र के गांव जडौरा मे गांव के बाहर झोपडी डाल कर रह रहे दो सगे भाईयो के यहां विति रात लगभग आठ बजे आग लग जाने से घर का सारा सामान जलकर कर राख हो गया था। उन गरीब अग्निपीडितो के सामने रोजी रोटी का संकट खडा हो गया था। उन लोगो के सामने खाने पीने का कोई सामान भी नही बचा था।
जिस बात की जानकारी गांव के पूर्व प्रधान अनुराग मिश्र ने अग्नि पीडितो की सारी हकीकत गोला की उप जिला अधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी को बताई। उप जिला अधिकारी ने फौरन की क्षेत्रिय लेखपाल को भेज कर उनके लिये कंबल,गेहू चावल आदि की त्वरित ब्यबस्था कराई जिससे उनके घर मे चूल्हा जल सका।
इस कार्य को लेकर जडौरा के अग्निपीडित गोला उप जिला अधिकारी की भूरि भूरि प्रसंसा कर रहे है।

Related Articles

Comments

Back to Top