विधायक भतीजा हुआ साईबर ठगों का शिकार। बुधवार में पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत पत्र।

लखीमपुर खीरी , 138

आधार कार्ड व पेन कार्ड का दुरुपयोग करके खरीदी गई सिम।
जियो पेमेंट खाते से हुआ दो माह में लाखो का वारा न्यारा।

धौरहरा खीरी।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत धौरहरा के मोहल्ला आचार्य टोला निवासी घरेलू महिला के आधार कार्ड व पेन कार्ड का दुरुपयोग करके लाखों रुपए की आनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है पीड़ित ने सूचना पाते ही पहले कोतवाली धौरहरा व बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी दास्तान सुनाई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली धौरहरा के नगर पंचायत मोहल्ला आचार्य टोला निवासी घरेलू महिला प्रमिला अवस्थी पत्नी विजय शंकर (विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी के भतीजे) ने 24.12.25 बुधवार में पुलिस अधीक्षक खीरी को दिए गए शिकायती पत्र मे बताया कि साईबर ठगों ने मेरे आधार कार्ड व पेन कार्ड के सहयोग से बायोमेट्रिक के सहारे मोबाइल नंबर 77088078 का सिम लेकर जियो पेमेंट में खाता संख्या 003321721418637 में लाखों रुपए का लेन-देन हुआ जो कि मेरी जानकारी में नहीं है।जिसकी शिकायत मुंबई के वाशी पुलिस स्टेशन में हुई है जिसके प्रपत्र वादी को मिलने पर ठगी करने का एहसास हुआ।वादिनी ने तीन दिन पूर्व कोतवाली धौरहरा में की गई शिकायत के मुताबिक करीब पूर्व करीब तीन माह पूर्व अपने पड़ोसी लक्ष्मी नारायण पुत्र संतोष नाग से फोन पे खाता बनवाने के वास्ते घर पर बुलाकर आधार कार्ड व पेन कार्ड का बायोमेट्रिक तरीके से बनाया था।

Related Articles

Comments

Back to Top