पीएमश्री मुड़ी में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा
लखीमपुर खीरी Dec 23, 2025 at 05:33 PM , 142लखीमपुर खीरी।विकास क्षेत्र ईसानगर अंतर्गत पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल मुड़ी में धूम धाम से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम श्री सविलियन विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें समस्त छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए हेड मास्टर गया प्रसाद ने बताया कि जीवन में अन्य ज़रूरतों के साथ स्वच्छता का भी महत्वपूर्ण किरदार है। स्वच्छता के कई रूप होते हैँ। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण शारीरिक स्वच्छता है और शरीर तभी स्वच्छ रह सकता है जब पर्यावरण स्वच्छ हो। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए घर गांव को स्वच्छ रखना बहुत अनिवार्य है। सहायक अध्यापक अफ़ज़ल अहमद ने प्रदूषण और स्वच्छता का महत्व बताया। सभा की अध्यक्षता सूरज द्विवेदी लेखपाल ने की मुख्य अतिथि रमेश कुमार वर्मा सप्लाई इंस्पेक्टर रहे। पंचायत सहायक अवध राम के अलावा सभा में अमित किशोर शिक्षक राकेश सिंह अभिनव वर्मा पुष्कर लाल वर्मा पूनम मौर्या संतोष भार्गव के गांव वासी हरि किशन बृजेश नरेंद्र के अलावा दर्जनों सम्मानित लोग उपस्थिति रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments