एकमुश्त समाधान योजना से हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

लखीमपुर खीरी , 118

लखीमपुर-खीरी।
शासन द्वारा बिजली बकाएदारों को राहत देने के उद्देश्य से एकमुश्त समाधान योजना संचालित की जा रही है। यह योजना तीन चरणों में लागू की जा रही है, जिसका पहला चरण 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। इस चरण में बकाया बिजली बिल पर लगे ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, वहीं मूल धनराशि पर भी 25 प्रतिशत तक की छूट का व बिजली चोरी  करने वालों के लिए भी छूट है कटिया चोरी में पकड़े हुए के लिए 50% असेसमेंट की छूट का प्रावधान 
है। इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए उपकेंद्रों के अलावा विभिन्न स्थानों पर राहत शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
गोला डिवीजन के अधिशासी अभियंता अरविन्द कुमार 
 ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत 11 पावर हाउसों पर कुल 4686 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 4136 लाभार्थियों ने योजना का पूरा लाभ उठाया।

निघासन व धौरहरा अधिशासी अभियंता रविन्द्र यादव ने बताया 
7 पावर हाउसों के अंतर्गत कुल 5500 पंजीकरण हुए, जिनमें से 5150 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त भुगतान कर योजना का लाभ लिया, जबकि लगभग 350 उपभोक्ताओं ने आंशिक भुगतान किया।
मितौली अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया 
 डिवीजन में 12 पावर हाउसों पर 6144 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से 6016 लाभार्थियों ने एकमुश्त राशि जमा कर योजना का लाभ उठाया, वहीं 128 उपभोक्ताओं ने पार्ट पेमेंट कराया।
पलिया कला अधिशासी अभियंता निशांत ज्योति ने बताया 
 डिवीजन में कुल 3200 पंजीकरण हुए, जिनमें से 2800 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त भुगतान किया और लगभग 400 ने आंशिक भुगतान का विकल्प चुना।
वहीं मोहम्मदी के अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार ने बताया डिवीजन में कुल 53127 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से 3451 लाभार्थियों ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लिया, जबकि 476 उपभोक्ताओं ने पार्ट पेमेंट किया।
लखीमपुर डिवीज़न के अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र कुमार सिंह से जब जानकारी लेनी चाही लेकिन नहीं मिल सकी

Related Articles

Comments

Back to Top