भीषण शीतलहर पारा 9 के नीचे, फिर भी पलिया में नहीं जले अलाव
लखीमपुर खीरी Dec 20, 2025 at 06:50 PM , 127विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड का कहर कई जिलों में घने कोहरे, ठंड का रेड अलर्ट,आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, प्रदेश के 21 जिलों में जबरदस्त ठंड की चेतावनी,वहीं कोहरे से कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य,होने के बावजूद भी पलिया तहसील क्षेत्र सहित नगर पालिका में शनिवार 20 दिसंबर तक कहीं कोई अलाव की व्यवस्था न ही शासन स्तर से की गई न नगर पालिका ने अलाव जलाना उचित समझा।
भीषण शीतलहर पारा 9 के नीचे, फिर भी पलिया में नहीं जले अलाव कम्बल वितरण साहब जाने,बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी,आगरा,फिरोजाबाद, मैनपुरी,इटावा,औरैया और आजमगढ़, श्रावस्ती, बहराइच कानपुर,फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज,गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया,आदि जनपदों कड़ाके की ठंड के चलते प्रदेश सरकार तमाम सुविधाएं मुहैय्या करा रही है, वही लखीमपुर खीरी की तराई पट्टी नेपाल सीमा से लगे पलिया कलां और निघासन तहसील में न ही कहीं अलाव जलाए गए और न गरीबों को कम्बल ही वितरण कराए गए हैं जबकि प्रदेश स्तर से प्रत्येक जिले को कंबल वितरण और अलाव के लिए 50 लाख रुपए का आवंटन कंबल वितरण और अलाव के लिए किया गया हैं, इसके बावजूद भी पलिया तहसील क्षेत्र की जनता अलाव और कंबल से अभी तक तो वंचित ही है अलाव जलाने तथा कंबल वितरण के बारे में एसडीएम पलिया तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विजय बहादुर यादव से बात करने का प्रयास किया गया साहब ने फोन नहीं उठाया, जबकि एसडीएम पलिया का फोन नहीं लगा
अब खबर छपने के बाद चाहे जिला तहसील तथा नगर पालिका प्रशासन की कुंभकरण ने नींद खुल जाए






_page-0001.jpg)
























Comments