लेखपाल की संलिप्तता आई से सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण जिम्मेदार मौन,
लखीमपुर खीरी Dec 20, 2025 at 06:35 PM , 131लखीमपुर-खीरी। सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सलेमपुर कौन में पॉलिटेक्निक के समीप स्थित गाटा संख्या 717 की छुट की जमीन एवं नाले की भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस अवैध निर्माण में संबंधित लेखपाल की संलिप्तता भी उजागर हुई है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी भूमि पर भू-माफिया द्वारा लगातार कब्जा किया जा रहा है। शिकायतें सामने आने के बावजूद न तो निर्माण रुकवाया गया और न ही किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई की गई। इससे राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन इस तरह के मामलों का सामने आना और कार्रवाई का अभाव यह दर्शाता है कि विभागीय स्तर पर संरक्षण प्राप्त होने के कारण अवैध कब्जेदार बेखौफ होकर सरकारी भूमि पर निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध निर्माण को तत्काल हटवाया जाए और दोषी अधिकारियों व भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लेकिन इसके पलट सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद सदर लेखपाल तथा विनमित क्षेत्र के जेई मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने के लिए कहा लेकिन काम कैसे रुकता बंजर व नाला की जमीन पर अवैध निर्माण सदर तहसील के उच्च अधिकारी के एक बाबू की छत्रछाया में चल रहा है। जिसमें बाबू जी की संलिप्तता से मामले में सेटिंग गेटिंग का खेल हो गया है






_page-0001.jpg)
























Comments