सरकारी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए प्रधान ने बनवा लिया अपना ही प्रधानमंत्री आवास

लखीमपुर खीरी , 120

लखीमपुर खीरीआपको बताते चलें जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी के अंतर्गत ग्राम पंचायत खेरिया मिश्र के वर्तमान प्रधान सुधीर शर्मा ने सारे नियमों को ठेंगा दिखाते हुए अपना ही प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करवा लिया जबकि एक तरफ जनता को सरकारी आवास के लिए दरबदर की ठोकरे खानी पड़ रही है तो वहीं प्रधान जी ने अपने ही नाम से प्रधानमंत्री आवास का लाभ लेकर अपना मकान बनवा लिया जबकि मानकों के अनुसार प्रधानमंत्री आवास लिखा हुआ उक्त कॉलोनी पर बोर्ड लगा होना चाहिए लेकिन प्रधान जी ने बोर्ड को लगवाना उचित नहीं समझा जबकि लाभ तो प्रधानमंत्री आवास का लिया है लेकिन उसके नाम का बोर्ड लगवाना उनके नाम की तोहीन होती तो उसे ठेंगा दिखा दिया है सवाल यह उठता है की वर्तमान में मौजूद प्रधान ने आखिर अपना आवास कैसे स्वीकृत कर लिया जबकि सरकार के मानकों के अनुसार एक पक्की दीवार  वाले आवास नहीं पास होता है तो प्रधान जी का कैसे पास हो गया सवाल या उठाता है क्या प्रशासन के कर्मचारी सिर्फ पदासीन लोगों का ही कार्य करने में अपनी जिम्मेदारी समझते हैं एक आम आदमी के लिए सैकड़ो नियम लागू हो जाते हैं तब कहीं जाकर वह सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो पता है आखिर ऐसा प्रधान जी ने क्या किया कि मौजूदा प्रधान होते हुए तथा पक्का मकान बना होते हुए भी सरकारी आवास का पैसा डकार गए देखना यह है कि प्रशासन अब इस पर क्या कार्यवाही करता है अगर किसी आम आदमी ने किया होता तो उसके लिए सैकड़ो नियम बन जाते अधिकारी कर्मचारी उसका जीना मुश्किल कर देते प्रधान जी यहां तक नहीं रुके अपने सगे भाइयों का मनरेगा में नाम दिखाकर उसका भी पैसा डकारते गए आखिर ऐसा क्यों तथा सार्वजनिक शौचालय की साफ सफाई का पैसा भी जो सरकार रखरखाव के लिए देती है जो आज तक उसके रखरखाव में एक पैसा खत्म नहीं किया गया उसका भी पैसा डकारने में लगे हैं आखिर जनता का पैसा जनता पर न लगाकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं आखिर जनता कब तक बेवकूफ बनती रहेगी और प्रशासन इस तरफ  अपना ध्यान कब आकर्षित करेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top