स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन–2 का चौथा दिन उत्साहपूर्ण रहा
लखीमपुर खीरी Dec 18, 2025 at 06:25 PM , 151लखीमपुर।
स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद लखीमपुर एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मेमोरियल मैदान में आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन–2 के चौथे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल एवं रोमांचक आयोजन किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में सनातन 11 एवं थारू क्लब के मध्य मुकाबला खेला गया, जिसमें थारू क्लब ने 8 विकेट से विजय प्राप्त की। इस मैच में
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: प्रशांत शुक्ला
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: धर्मपाल
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: प्रहलाद
मैन ऑफ द मैच: संदीप कुमार
दूसरा मैच एफसीसी फतेहपुर एवं बसरी वॉरियर्स के मध्य खेला गया, जिसमें एफसीसी फतेहपुर ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: शिबली
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: अभिषेक
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: निरंकार
मैन ऑफ द मैच: सक्षम रहे।
कबड्डी (जूनियर बालक वर्ग) में कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय (सीबीएसई) एवं संविलियन विद्यालय चमेली के मध्य खेला गया, जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय (सीबीएसई) ने विजय प्राप्त की।
हॉकी प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
अंडर-14 बालक वर्ग:
प्रथम: गुरु नानक स्पोर्ट्स अकैडमी
द्वितीय: लालपुर स्टेडियम
तृतीय: अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
अंडर-17 बालक वर्ग:
प्रथम: गुरु नानक स्पोर्ट्स अकैडमी
द्वितीय: लालपुर स्टेडियम
तृतीय: गुरु नानक इंटर कॉलेज
बालिका वर्ग:
प्रथम: गुरु नानक स्पोर्ट्स अकैडमी
द्वितीय: गुरु नानक विद्या सभा कन्या इंटर कॉलेज
तृतीय: भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज
वॉलीबॉल (जूनियर बालक वर्ग) में वॉलीबॉल ब्लास्टर एवं संविलियन विद्यालय चमेली के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें संविलियन विद्यालय चमेली विजयी रहा।
वॉलीबॉल बालिका वर्ग में 4 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला यूपीएस रामपुर गोकुल एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजौली के मध्य खेला गया, जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजौली ने जीत हासिल की।
विजेता एवं उपविजेता टीमों को सदर विधायक श्री योगेश वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक श्री पवन गौतम एवं क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष श्री कपिल श्रीवास्तव द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन समाजसेवी राम मोहन गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी श्री संजय कुमार, राजू मिश्रा, विशाल शुक्ला, अर्जित अग्रवाल, खेल महोत्सव संयोजक आशीष सिंह चौहान, कनिष्क बरनवाल, इंजीनियर दुर्गेश वर्मा, जितेंद्र अवस्थी, जेई समरा सईद, सभासदगण, समस्त खेल प्रभारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments