सांसद पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने हेतु दिया ज्ञापन संत समाज व बाबाओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला

लखीमपुर खीरी , 204

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। बीते दिनों दिल्ली संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए धौरहरा सांसद द्वारा संत समाज व बाबाओं पर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी के मामले में विस्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम धौरहरा व क्षेत्राधिकारी धौरहरा को ज्ञापन सौंपते हुए मौजूदा सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।
जानकारी के मुताबिक बीतें दिनों देश की संसद दिल्ली परिसर में समाजवादी पार्टी के सांसद आनन्द भदौरिया द्वारा मीडिया से बात करते हुए संत समाज व बाबाओं पर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को तहसील धौरहरा में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि व क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपकर सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई करने के लिए भाजपा नेता कन्हैया बाजपेई के नेतृत्व में  विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष रामनरेश साहू, दिनेश मिश्रा मण्डल अध्यक्ष, सर्वेश साहू,राजू मिश्रा, विपिन पाण्डेय, राकेश मिश्रा,रामकुमेश मौर्या सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top